खगड़िया(रवि चौहान)।

नवगठित मानसी नगर पंचायत के पूर्व सरपंच संजय कुमार उर्फ पप्पूदेव को ओबीसी कांग्रेस का खगड़िया जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाते ही उनके प्रशंसकों की बांछें खिल गई है।ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव द्वारा पत्र जारी कर पूर्व सरपंच पप्पू देव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।बताया जा रहा है कि,संजय कुमार उर्फ पप्पूदेव सदैव समाजसेवा करते आ रहे है।उनके द्वारा किए जाते रहे सेवा कार्य से प्रभावित होकर ही उन्हें ओबीसी कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है।इधर,पप्पू देव के जिला अध्यक्ष मनोनित होने पर जन अधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू,टुनटुन सिंह,नवल सिंह, सुनील सिंह,रामभरोस सिंह, निलेश कुमार,सुवीर साह, दिनेश तमौली,संजीव कुमार सिंह, प्रिंस सिंह आदि सहित दर्जनो नेताओ ने पप्पू देव को बधाई दी है।