खगड़िया
बाइक पर सवार होकर शराब की खेप पहुंचाने निकला था शिव,17 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरपुर पिकेट पुलिस ने दबोचा,एसपी अमितेश कुमार के दिशा-निर्देश पर अभियान जारी, हड़कंप
प्रवीण कुमार प्रियांशु अलौली(खगड़िया)।पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में आखिर कब तक शराब का कारोबार होता रहेगा!यह तो शासक-प्रशासक ही जानें।लेकिन खगड़िया के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के दिशा-निर्देश पर अपराधियों, शराबियों और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में खगड़िया जिला पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है।इसी कड़ी में आज अलौली प्रखंडान्तर्गत



पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाते हुए जब बाइक को रोककर तलाशी ली गई,तो उस पर लदे एक प्लास्टिक बोड़ा से IMPERIAL BLUE के 750 एमएल की कुल 8 बोतलें 350 एमएल की 23 बोतलें तथा180 एमएल की 17 बोतलें जब्त की गई।पिकेट प्रभारी के मुताबिक कुल 17 लीटर 685 एमएल शराब की बरामदगी हुई है।बकौल पिकेट प्रभारी अशोक कुमार सिंह, उनके सहयोगी दलों द्वारा शराब की बरामदगी व शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के पश्चात (अलौली थाना कांड संख्या- 313/21 दिनांक 21-08-2021) दर्ज करते हुए शराब कारोबारी को जेल की राह दिखा दी गई है। 
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।