खगड़िया
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने जनसेवा व विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए नीतीश सरकार की गिनाई उपलब्धियां,तो विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा-महिलाओं को आर्थिक रुप से किया गया म
राजेश सिन्हा बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के 15वर्षों के कार्यकाल को सफल बताते हुए जद(यू)कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।अन्य जगहों की तरह खगड़िया में भी जश्न का माहौल रहा।जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समदर्शी-नेतृत्व व समावेशी-विकास के साथ सरकार द्वारा आज बुधवार अर्थात 24 नवम्बर



इधर जद(यू)के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में चौमुखी विकास किया है।उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के माध्यम से हर गली में पक्की सड़क का निर्माण किया गया है।हर घर पीने के लिए नल का जल पहुंचाया गया है।हर घर बिज़ली दिया गया है।ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़ दिया गया है,जबकि राष्ट्रीय उच्च पथ व राज्य के पथों को बेहतर बनाया गया है और विस्तार भी किया गया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर चलते हुए सर्वमान्य नेता द्वारा बिहार में अल्पसंख्यक भाईयों के लिए अभूतपूर्व कार्य किया गया है।पिछली सरकारों में हुए दंगों में पीड़ितों यथा भागलपुर दंगा पीड़ितों को न्याय दिया गया है। उन्हें मुआवजे की राशि का भुगतान कर पुनर्वासित किया गया है तथा दोषियों को सज़ा दी गई है। जिलाध्यक्ष के अनुसार हर जिले में अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण किया गया है।श्री मंडल ने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।सभी जिले में महिला थाना खोला गया है।महिला सिपाही व दारोगा की बड़ी संख्या में नियुक्ति की गई है।महिलाएं वर्तमान समय में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। दूसरी तरफ पार्टी के जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सड़कों का इस प्रकार निर्माण कार्य किया गया है कि राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना आने में महज पांच घंटे का समय लगता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई व 15 वर्षों की शानदार उपलब्धियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया।
पार्टी की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य सोनेलाल मेहता,प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा,प्रदेश महासचिव नीलम वर्मा,जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन,पार्टी उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा,सुमित कुमार सिंह, सुनीत चौधरी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समदर्शी नेतृत्व व समावेशी-विकास की चर्चा की व सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक क्षेत्रों में बिहार में हुए बदलाव एवं विकासात्मक कार्य को गिनाया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।