खगड़िया
एसपी अमितेश कुमार ने बेलदौर थाना का किया औचक निरीक्षण,विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तों की गिरफ्तारी का आदेश किया जारी,कहा- पुलिस व पब्लिक के बीच तारतम्य स्थापित रहना बेहद जरुरी
नैय्यर आलम बेलदौर(खगड़िया)।आज सोमवार को बेलदौर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे खगड़िया के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव सहित तमाम थाना कर्मियों से स्पष्ट कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच तारतम्य स्थापित रहना तो जरुरी है ही,नियमित पुलिस गश्ती भी बेहद जरुरी है।लगभग 1बजे बेलदौर थाना पहुंचे एसपी ने थाना सिरिस्ता से संबंधित सभी अभिलेखों का बार


बेलदौर(खगड़िया)।आज सोमवार को बेलदौर थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे खगड़िया के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव सहित तमाम थाना कर्मियों से स्पष्ट कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच तारतम्य स्थापित रहना तो जरुरी है ही,नियमित पुलिस गश्ती भी बेहद जरुरी है।लगभग 1बजे बेलदौर थाना पहुंचे एसपी ने थाना सिरिस्ता से संबंधित सभी अभिलेखों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और इस दौरान संचिकाओं के अधूरे मिलने पर थानेदार से न केवल सवाल-जवाब किया बल्कि उसे अद्यतन करने का निर्देश भी दिया।पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने इस दौरान विभिन्न तरह के अापराधिक वारदात, जमीनी विवाद एवं अन्य संगीन मामलों पर रोक लगाने का आदेश दिया।लगातार दो एक घंटे तक मातहत पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मसलों पर विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वार्षिक निरीक्षण थाना का किया जाता है।उन्होंने थानाध्यक्ष एवं एसआई को विभिन्न मामलों में संलिप्त तमाम अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि बेलदौर थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित ना हो,इसके लिए चौकस रहना जरुरी है।उन्होंने पुलिस मुख्यालय से मिले अद्यतन निर्देशों से सभी मातहतों को अवगत कराया और कहा कि थाना अध्यक्ष के साथ प्रत्येक दिन एसआई की बैठक होनी चाहिए।बता दें कि एसपी ने कुख्यात अपराधी रामू यादव सहित अन्य की धरपकड़ का सख्त निर्देश दिया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।