खगड़िया
भाजपा की बैठक में प्रशिक्षण शिविर को लेकर हुई गंभीर चर्चा, शिविर की सफलता के लिए प्रभारियों को किया मनोनित।।
राजेश सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत जमालपुर गोगरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर गोगरी जमालपुर मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष सह मंडल व प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम संयोजक राजेश पंडित की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गोगरी जमालपुर न


जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत जमालपुर गोगरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर गोगरी जमालपुर मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष सह मंडल व प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम संयोजक राजेश पंडित की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गोगरी जमालपुर नगर प्रभारी अनिल कुमार सोनी उपस्थित थे।बैठक में निर्णय लिया गया आगामी 08फरवरी एवं फरवरी को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए तमाम प्रयास किया जाना चाहिए प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के बाबत अरुण कुमार शर्मा को संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया,जबकि राजेश कुमार पंडित व हिमांशु मालाकार को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया। ==================================== इसी तरह अमर कुमार सिन्हा को व्यवस्था प्रमुख,आर्यन गोस्वामी को वाहन प्रमुख, विनय सिंह को आवास प्रमुख, अरुण कुमार शर्मा को भोजन प्रमुख,विजय सिन्हा को भोजन सह प्रमुख,राजेश पंडित को ध्वनि एवं प्रकाश प्रमुख,ई० राहुल कुमार को निबंधन प्रमुख,प्रह्लाद को मीडिया प्रभारी तथा अरुण पंडित को सुरक्षा प्रमुख मनोनित किया गया।मौके पर अनिल कुमार दीपक,विनोद कुमार झा,फुलचंद पटेल, मिथलेश पटेल,हरीश चंद्र पटेल,विनय कुमार सिंह,शंभू पासवान,आर्यन गोस्वामी, इंजीनियर राहुल कुमार, अरुण पंडित,डोमी पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ====================================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।