राजेश सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया जिले के मुख्य पथ स्थित बलुआही बस स्टैंड से तीन अपराधियों को चार देशी पिस्टल,तीन मैग्जीन,193 कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएफ, एसओजी0,खगड़िया नगर थाना तथा मुफ्फसिल थाना पुलिस के द्वारा चलाए गए संयुक्त अॉपरेशन के दौरान यामहा बाइक,मोबाइल 1800नकदी आदि के साथ गिरफ्तार किए गए बदमाशों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान करते हुए एक को पश्चिम बंगाल के मालंदा जिला अंतर्गत कालिया चौक थाना स्थित गोपालपुर निवासी जहांगीर आलम का पुत्र अबू सलीम बताया गया है,वहीं अन्य दोनों खगड़िया जिला अंतर्गत वार्ड नंबर 24बलुआही निवासी विनोद यादव के पुत्र पिन्टू यादव तथा रौशन कुमार बताया जा रहे हैं।इधर मिल रही जानकारी के मुताबिक छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।इसके बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।