खगड़िया(श्रवण आकाश)।

जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव जीएन बांध पर यात्री सेड निर्माण कार्य में लगे नयागांव के ही दो मजदूर हाइटेंशन तार के संपर्क में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए।बिजली का झटका लगने के बाद दोनों को हालत गंभीर में परबत्ता सीएचसी लाए जाते ही बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया।लेकिन दोनों के परिजनों द्वारा उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार नयागांव जीएन बांध पर पिछले कई दिनों से यात्री सेड का निर्माण कार्य चल रहा है इसी दौरान आज शनिवार की सुबह निर्माण कार्य के दौरान ही उपरी भाग से गुजरे बिजली के हाइटेंशन तार से लोहे का सरिया सट गया और नयागांव राजपूत टोला निवासी जीबा तांती के 26 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार और बोधन तांती के 34 वर्षीय पुत्र हरिलाल तांती को बिजली का झटका लग गया।स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में दोनों को सीएचसी परबत्ता लाया गया,लेकिन चिकित्सक धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को ले खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।हालांकि दोनों के परिजनों ने आपसी सूझबूझ से खगड़िया सदर अस्पताल के बजाय सीधे मायागंज, भागलपुर लेकर चले गए।जहां दोनों इलाजरत हैं।