खगड़िया
टीकाकरण महा अभियान का सफल होना तय,नगर पार्षदों ने भी कस ली कमर, नगर सभापति की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक,कहा-कोरोना से सुरक्षित रखने को ले समाज के सभी लोगों का साथ जरुरी
गौरव सिन्हा शुक्रवार अर्थात 02 जुलाई को चलने वाले टीकाकरण महा अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित खगड़िया नगर परिषद के तमाम पार्षदों द्वारा कमर कस लिया गया है।इस महा अभियान को सफल बनाने के बावत आज गुरुवार को नगर परिषद खगड़िया स्थित नारायण मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। नगर पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए नगर सभापति सीता कुमा


शुक्रवार अर्थात 02 जुलाई को चलने वाले टीकाकरण महा अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित खगड़िया नगर परिषद के तमाम पार्षदों द्वारा कमर कस लिया गया है।इस महा अभियान को सफल बनाने के बावत आज गुरुवार को नगर परिषद खगड़िया स्थित नारायण मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। नगर पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए नगर सभापति सीता कुमारी ने सभी पार्षदों से इस महा अभियान को सफल बनाने की अपील की और कहा कि जिस तरह से मेगा जांच शिविर को सफल बनाने के लिए सुबह से ही विभिन्न वार्डों में जागरुकता के लिए अलख जगाया गया।हमलोगों ने घर-घर जाकर लोगों को जांच के लिए प्रेरित कर जांच करवाया,उसी तरह टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाना है।नगर सभापति के मुताबिक लक्ष्य से अधिक जांच करवा कर उन लोगों ने यह साबित किया कि समाज के तमाम लोगों की इच्छाशक्ति के आगे हर परेशानी छोटी हो जाती है।उसी तरह टीकारण महा अभियान को भी सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरुक करते हुए टीकारण महा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीका दिलवाकर कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को सुरक्षित करने का काम करना है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।