श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत नया गांव स्थित महादलित टोला में एक सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी की पुत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है,लेकिन बताया जा रहा है कि,पंखा से फंदे में किशोरी की लाश मिली।मिल रही जानकारी के अनुसार, दरियापुर भेलवा पंचायत के नया गांव स्थित महादलित टोला में इन्द्रदेव दास की पुत्री पंखे से फंदा लगाकर झूल गई।घटना शनिवार देर रात की रात की बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परबत्ता थाना अध्य्क्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर,नया गांव स्थित महादलित टोला निवासी इंद्रदेव दास का कहना है कि,उनकी 20 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने बीते शनिवार की देर रात अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना दिए जाने पर दल-बल के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने घर के दरवाजे को पंचायत के मुखिया राम विनय कुमार समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में खोला,तो शव पंखा से लगे फंदा से लटका मिला।दूसरी तरफ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल ने बताया कि,प्रथम दृष्टया युवती द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।बहरहाल,इलाके में इस घटना की खासे चर्चा है।
खगड़िया
अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी की पुत्री ने आखिर क्यों कर ली खुदकुशी!पड़ताल में जुटी पुलिस
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत नया गांव स्थित महादलित टोला में एक सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी की पुत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है,लेकिन बताया जा रहा है कि,पंखा से फंदे में किशोरी की लाश मिली।मिल रही जानकारी के अनुसार, दरियापुर भेलवा पंचायत के नया गांव स्थित महादलित टोला में इन्द्रदेव द

इधर,नया गांव स्थित महादलित टोला निवासी इंद्रदेव दास का कहना है कि,उनकी 20 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने बीते शनिवार की देर रात अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।बहरहाल,इलाके में इस घटना की खासे चर्चा है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।