नैयर आलम की रिपोर्ट बेलदौर(खगड़िया)। बेलदौर थाना अंतर्गत दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर 03में गेैस पर खाना बनाने के दौरान 25 वर्षीया महिला गंभीर रुप से झुलस गई।परिजनों के द्वारा उसे बेलदौर पीएचसी ले जाया गया।लेकिन महिला की गंभीर होती जा रही स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद के बाद बेहतर इलाज के बाबत भागलपुर स्थित मायागंज हॉस्पिटल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना अंतर्गत दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी प्रमोद साह की लगभग 25 वर्षीया पत्नी संगीता देवी अपने ही घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।इसी दौरान गैस लिकेज करने से उक्त महिला के शरीर में आग पकड़ लिया। जिसके कारण उक्त महिला पूरे तरह से झुलस गई।आग लगने की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। ===================================== इस संबंध में उक्त महिला के पति प्रमोद साह ने बताया कि वह दरवाजे पर अपने टोले के बच्चों को पढ़ा रहे थे,जबकि उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी।खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज करने लगा।जब तक उनकी पत्नी संभल पाती, तब तक पूरे शरीर में आग पकड़ लिया और वह बुरी तरह झुलस गई।इधर डॉ. केदार रजक ने बताया कि उक्त महिला करीब सौ पर्सेंट जल चुकी है।इसके कारण बेहतर इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर भेज दिया गया है। ====================================