संवाददाता

   

पूर्णिया।भ्रष्टाचार और आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर बिहार सरकार की स्वतंत्र एजेंसी एसवीयू ने पूर्णिया के एसपी दया शंकर को न केवल रडार पर लिया है,बल्कि उनके बेहद करीबियों सहित कई ठिकाने पर रेड कर रही है।देर रात तक रेड चलने की संभावना है।हालांकि फिलवक्त मिल रही जानकारी के अनुसार आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक 71 लाख 42 हजार रुपये के सबूत मिले हैं।बताया जा रहा है कि,कोर्ट द्वारा सर्च वारंट जारी किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।इससे पहले एसवीयू द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था।पूर्णिया से पहले कई जिले के एसपी रह चुके दयाशंकर 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं।अक्सर इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला सामने आता रहा है।लगातार एसवीयू को मिल रही शिकायतों के बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने एक जांच टीम गठित की थी।जांच में आईपीएस दया शंकर द्वारा कई चल -अचल सम्पत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने के बाद एसवीयू की टीम आज मंगलवार के सुबह से ही पूर्णिया एसपी दया शंकर के पटना स्थित घर आदि जगहों पर रेड कर रही है।दयाशंकर से जुड़े और भ्रष्टाचार में साथ देने वाले कई करीबियों से भी एसवीयू की टीम पूछताछ कर सकती है।प्रारंभिक जांच में 71 लाख 42 हजार के सबूत एसवीयू के हाथ लगे हैं।एसवीयू की इस कार्रवाई से भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।