एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से एक दारुबाज एचएम को रविवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुराहा वासा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रविवार की रात शराब के नशे में टल्ली होकर अपने ही परिजनों पर गालियों की बौछार कर रहे थे।परिवार के लोगों ने पहले तो शराबी शिक्षक को हंगामा करने से मना किया,खूब समझाया।लेकिन वह जब नहीं माने,तो परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112पर कॉल कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टोल फ्री नंबर 112 के पुलिस पदाधिकारी एएसआई शैलेश कुमार ने शराबी शिक्षक को गिरफ्तार कर बेलदौर थाना को सुपुर्द कर दिया।
यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी है और स्थानीय लोगों का कहना है कि,शिक्षक ही जब हो शराबी तो कैसे होगी स्कूल में पढ़ाई!
अन्य खबरें
बेलदौर में दारुबाज एचएम चढ़े पुलिस के हत्थे,शराब पीकर घर में कर रहे थे हंगामा
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से एक दारुबाज एचएम को रविवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुराहा वासा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रविवार की रात शराब के नशे में टल्ली होकर अपने ही परिजनों पर गालियों की बौछार कर रहे थे।परिवार के ल





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।