अररिया(राहुल ठाकुर)।
नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर सड़क पर पुलिया के समीप बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।दरअसल,बीते तीस जनवरी को छह अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर फारबिसगंज के परवाहा बंधन बैंक कर्मचारी से 63 हजार 210 रुपये, मोबाइल और टैब को लूट लिया था।कलेक्शन कर वापसी के क्रम में बंधन बैंक के कर्मी से हुए लूट मामले में नरपतगंज थाना में भादवि की धारा 392के तहत मामला (थाना कांड संख्या 53/2023 दिनांक- 30 जनवरी 2023) दर्ज किया गया था।अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस मामले को ले फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का उद्भेदन करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नरपतगंज पिठौरा निवासी रमेश सिंह के पुत्र मन्नी सिंह,मुन्ना सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह तथा सलीम के पुत्र इश्तेखार के रुप में हुई है।चौथा अपराधी सुपौल के छातापुर निवासी सत्यनारायण सिंह का पुत्र रोहित सिंह बताया जा रहा है।एसपी ने बताया कि,पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर चारों को गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकाराते हुए दो अन्य साथियों की मदद से घटना को अंजाम देने की बात कही है।स्वीकारोक्ति और अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में लूटे गए मोबाइल फोन को भी बरामद किया है।पुलिस के द्वारा दबोचे गए अपराधियों में मन्नी सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।इतना ही नहीं,वह कई बार लूट और छिनतई के मामले में जेल भी जा चुका है।
बता दें कि,एसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा गठित विशेष टीम का नेतृत्व एसडीपीओ शुभांक मिश्रा कर रहे थे और इस गठित विशेष टीम में नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेस कुमार पांडेय,केस के अनुसंधानकर्ता प्रकाश कुमार, एसआई अंजना रंजन समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
अररिया
बंधन बैंककर्मी के साथ हुए लूटकांड मामले में चार अपराधी गिरफ्तार,पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों में एक का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास
अररिया(राहुल ठाकुर)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर सड़क पर पुलिया के समीप बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।दरअसल,बीते तीस जनवरी को छह अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर फारबिसगंज के परवाहा बंधन बैंक कर्मचारी से 63 हजार


नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर सड़क पर पुलिया के समीप बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।दरअसल,बीते तीस जनवरी को छह अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर फारबिसगंज के परवाहा बंधन बैंक कर्मचारी से 63 हजार 210 रुपये, मोबाइल और टैब को लूट लिया था।कलेक्शन कर वापसी के क्रम में बंधन बैंक के कर्मी से हुए लूट मामले में नरपतगंज थाना में भादवि की धारा 392के तहत मामला (थाना कांड संख्या 53/2023 दिनांक- 30 जनवरी 2023) दर्ज किया गया था।अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस मामले को ले फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
बता दें कि,एसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा गठित विशेष टीम का नेतृत्व एसडीपीओ शुभांक मिश्रा कर रहे थे और इस गठित विशेष टीम में नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेस कुमार पांडेय,केस के अनुसंधानकर्ता प्रकाश कुमार, एसआई अंजना रंजन समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।