अररिया(राहुल ठाकुर)।
अररिया के बथनाहा एसएसबी 56 वीं बटालियन के जवान उत्तराखंड निवासी प्रकाश सिंह थायत की संदिग्ध अवस्था में लाश एसएसबी के पुराने बिल्डिंग में मिली है।दबे जुबां में उनके द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही जा रही है।लेकिन मामले को लेकर एसएसबी के कोई भी अधिकारी या जवान कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बथनाहा ओपी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवा दी है।हालांकि एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा में कार्यरत कांस्टेबल उत्तराखंड निवासी 40 वर्षीय प्रकाश सिंह थायत के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।जानकारी के अनुसार,रविवार की शाम कैंप में परेड के दौरान जब जवान अनुपस्थित पाए गए तो प्रकाश सिंह थायत की खोजबीन की शुरु की गई।एसएसबी के जवान और अधिकारियों ने खोजबीन के क्रम में देर रात्रि एसएसबी कैंप के ही एक पुराने बिल्डिंग में प्रकाश सिंह थायत की फंदे से लटके शव को बरामद किया।
इसके बाद घटना की सूचना बथनाहा ओपी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बथनाहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।उत्तराखंड के रहने वाले प्रकाश सिंह थायत तीन दिन पहले ही एसएसबी मुख्यालय आए थे।मूल रुप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिला के बैद्यनाथ थाना क्षेत्र के गगरगिगोल पुआरा गांव के रहने वाले ज़कीशन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह की पहली पोस्टिंग सोनामनी गुदाम ओपी थाना क्षेत्र के एसएसबी 56वीं बटालियन के ही डुब्बाटोला बीओपी में हुई थी।इधर, सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना के बारे में शव को साथ लेकर आए एसएसबी के जवानों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार किया।
वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अनिल दास ने बताया कि जवान की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात लग रही है।वैसे जवान के दोनों हाथों पर कटने के निशान और गले में दाग भी हैं।
अररिया
फंदे से लटकी मिली एसएसबी जवान की लाश,आत्महत्या या हत्या...संशय बरकरार
अररिया(राहुल ठाकुर)। अररिया के बथनाहा एसएसबी 56 वीं बटालियन के जवान उत्तराखंड निवासी प्रकाश सिंह थायत की संदिग्ध अवस्था में लाश एसएसबी के पुराने बिल्डिंग में मिली है।दबे जुबां में उनके द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही जा रही है।लेकिन मामले को लेकर एसएसबी के कोई भी अधिकारी या जवान कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।