खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार बधाईयां मिल रही है।उमेश सिंह कुशवाहा के कुशल सांगठनिक कार्य पर विश्वास करते हुए पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज रविवार को पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिया गया है।
श्री कुशवाहा को मनोनयन पत्र दिए जाने पर पटना पहुंचे खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल,जिला महासचिव रामाशंकर सिंह कुशवाहा,लोहा सिंह मुखिया, अमरेन्द्र सिंह आदि जदयू नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
साथ ही नेताओं ने पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।इधर,खगड़िया के जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि,उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू काफी मजबूत होगी और आने वाले समय में लोकसभा चुनाव हो अथवा विधानसभा चुनाव,हमारी पार्टी के लिए बेहतर परिणाम सामने आएगा।
बिहार
दूसरी बार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने उमेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने पार्टीजनों के साथ मिलकर दी शुभकामनाएं, कहा-श्री कुशवाहा के नेतृत्व में क्षितिज पर पहुंचेगी पार्टी
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार बधाईयां मिल रही है।उमेश सिंह कुशवाहा के कुशल सांगठनिक कार्य पर विश्वास करते हुए पार्टी के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज रविवार को पटना स्थित प्रदेश जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन पत्र





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।