जिला संवाददाता

   

वैशाली।वैशाली जिले के भगवानपुर का एक वायरल हो रहे वीडियो में आर्केस्ट्रा के दौरान बार बालाओं के साथ अश्लील गाने पर ठुमके लगाने के दौरान मारपीट हो रही है और पुलिस धरपकड़ कर रही है।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार छह लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार वैशाली थाना अंतर्गत शेखपुरा चौक पर अष्टमी के दिन आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।अष्टमी की रात तक तो सब कुछ बेहतर रहा, सब कुछ भक्तिमय माहौल में किया गया,लेकिन नवमी की सुबह हुई नहीं कि,अश्लील गानों का दौर शुरु हो गया और बार बालाओं के ठुमके का नजारा दिखने लगा।जबकि भगवानपुर थाना अंतर्गत हुआ गांव में भी बार बालाओं द्वारा किए जा रहे अश्लील डांस का नजारा सरेआम हो गया।इस दौरान ठुमके के नाम पर कई बार आपसी झड़प का नजारा दिखा।अश्लील डांस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए।पहले जमकर मारपीट की घटना सामने आयी,फिर चाकूबाजी होने लगी।इस घटना में एक शख्स जख्मी हो गया।मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।बात अगर भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की करें,तो तीन दिनों तक भक्ति पूर्वक जागरण चलता रहा, लेकिन दशहरा बीतते ही आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।इस आयोजन में जमकर मारपीट तो हुई ही, चाकूबाजी तक की घटना सामने आई है।चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि,मौके पर पहुंची पुलिस को डंडे चटकाने पड़ गए।स्थानीय लोगों की बातों पर अगर यकीन करें,तो पुलिस द्वारा छह लोगों को हिरासत में भी लिया है।बलि गांव थाना क्षेत्र के इमादपुर मुंशी चौक पर भी नवमी के दिन आयोजित आर्केस्ट्रा में बार बालाओं ने अश्लील गाने पर जमकर ठुमके लगाए।हालांकि आस्था के नाम पर इस बार जिले के आधा दर्जन स्थानों पर अश्लील गानों पर बार बालाओं द्वारा ठुमके लगाए गए हैं।कई स्थानों पर डांस करने के दौरान आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। कह सकते हैं कि,जिले में दुर्गा अष्टमी के दिन से शुरु हुए बार बालाओं का आर्केस्ट्रा दसवीं के एक दिन बाद तक भी लगातार जारी रहा। अश्लील गानों पर लगातार ठुमके लगते रहे और धर्म के नाम अश्लीलता की हद पार की जाती रही।