पटना(मणिभूषण पांडेय)।

राजधानी पटना में एक बार फिर न केवल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है,बल्कि पड़ताल में यह भी सामने आया है कि,लगभग चालीस महिला-पुरुषों का यह संगठित गिरोह पटना जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को लूट का शिकार भी बनाता आ रहा है।सोमवार की देर रात सेक्स रैकेट में संलिप्त चार महिला तथा दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार कर पुलिस पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।पटना जंक्शन स्थित गोलबंर के समीप से गिरफ्तार किए गए इस संगठित गिरोह के सरगनाओं की करतूत सामने आने के बाद से लोग हैरत में हैं और गिरोह के तमाम सदस्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि,गिरफ्त में आए इन धंधेबाजों ने कई अहम खुलासे किए हैं।पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि,मुख्य सरगना कौन है!कोतवाली थाना पुलिस का यह भी कहना है कि,पुलिस गिरफ्त में आयी महिलाएं पटना जंक्शन के आस-पास सक्रिय रहती है और जंक्शन पर उतर कर गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को लूट का शिकार बनाती थी।कह सकते हैं कि महिला और पुरुष दलालों का पटना जंक्शन व आस-पास सक्रियता बनी रहती है और मौका मिलते ही जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को लूटने से बाज नहीं आते हैं।कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि,पुलिस गिरफ्त में आए दो पुरुष दलाल और चार महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पटना जंक्शन के आस-पास सक्रिय सेक्स रैकेट का लगभग चालीस महिला और दलालों का संगठित गिरोह है।इस संगठित गिरोह को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस गिरफ्त में आए सेक्स रैकेट में संलिप्त लोगों ने कई अहम खुलासे किए हैं।संभव है कि, गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा कि,पुलिस कब तक इस संगठित गिरोह का सफाया कर पाती है!