कानपुर (Kanpur) देहात में 20 जनवरी को पशु व्यापारी (Cattle Dealer) से हुई 5 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस (Police) ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी बीबी (Wife) के गिरवी गहने को छुड़ाने के लिए लुटेरा बन गया.

कानपुर संवाददाता।

 

.

कानपुर. कानपुर (Kanpur) देहात में बीती 20 जनवरी को पशु व्यापारी (Cattle Dealer) से हुई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस (Police) ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक बाइक (Bike), तमंचे और रुपये बरामद किये गये हैं. कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के शहज़ादपुर गांव के सामने हाइवे पर बीती 20 जनवरी को पशु व्यापारी से हुई 5 लाख की लूट का आज अकबरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

दरअसल अकबरपुर के पशु व्यापारी जमाल कुरैशी की रेकी इलाके के ही इस्लाम लगातार कर रहा था और बीती 20 जनवरी को शातिर लुटेरे ने राजा सिंह हनी कुमार और धर्मेन्द्र पाल के साथ मिलकर शहजादपुर गांव के सामने नेशनल हाइवे पर जमाल कुरैशी से 5 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गया था. वहीं आज अकबरपुर पुलिस ने चारों लुटेरों इस्लाम, राजा सिंह, हनी कुमार और धर्मेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से 3 लाख 70 हज़ार रुपये, लूट में शामिल बाइक और तमंचे बरामद किये हैं.

अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडे के पकड़े गए अभियुक्तों में से हनी नाम का लूटेरा अपनी पत्नी के गिरवी गहनों को छुड़ाने के लिए लूटेरा बना था. दरअसल हनी ने कुछ समय पहले ही एक स्पोर्ट बाइक खरीदी थी जिसके लिए हनी ने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखे थे. आए दिन घर में हनी और उसकी पत्नी का इसको लेकर विवाद होता था. आखिरकार जब हनी को कुछ ना सूझा तो उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपराधिक वारदात को अंजाम दे डाला. इन आरोपियों में लूटेरा बनने की सबसे अलग कहानी उसी आरोपी की है जिसने बीबी के गिरवी रखे गहनों को छुड़ाने के लिए अपराधी बन गया. इसके बाद से आरोपी खुद पश्चाताप कर रहा है.