जिला संवाददाता

 

कटिहार।जिले की एक मासूम बच्ची को हवश का शिकार बनाने की कोशिश करने वाले दरिंदे को परिजनों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।गंभीर हालत में दरिंदे मोहम्मद सगीर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।घटना हसनगंज थाना अंतर्गत हसनगंज बाजार की बतायी जा जा रही है।बताया जा रहा कि मोहम्मद सगीर गांव की ही एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।मोहम्मद सगीर के विरुद्ध पहले से भी दुष्कर्म का एक मामला कोर्ट में चलने की बात कही जा रही है।हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि संभव नहीं हो सकी है।बताया जा रहा है कि,एक बार फिर गांव की ही नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पीडिता के परिजनों द्वारा दरिंदे की पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी गई।उसे जब तक अस्पताल में भर्ती कराया जाता,तब तक उसकी मौत हो गयी।मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई किए जाने की बात बताई जा रही है।