एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया जिले के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र मानसी बाजार की वर्षों पुरानी जलजमाव और यातायात जाम की समस्या को लेकर विधानसभा में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शून्यकाल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया।उन्होंने सरकार से मांग किया कि मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा मल्टी लेवल मार्केट का निर्माण कराया जाए,ताकि क्षेत्र की दोनों प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि मानसी बाजार खगड़िया जिले का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं।लेकिन बरसात के दिनों में बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भारी जलजमाव हो जाता है।जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होता है और आम नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।इसके साथ ही बाजार में लगातार बढ़ते वाहनों और सीमित जगह के कारण अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विधायक ने कहा कि सड़क किनारे असंगठित दुकानों और पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार,आम लोगों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ता है।
विधायक ने कहा कि इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार से मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की गई है।विधायक ने कहा कि प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा और बाजार में जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।वहीं,मल्टी लेवल मार्केट बनने से व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा,पार्किंग की सुविधा विकसित होगी और सड़क पर लगने वाले अतिक्रमण एवं जाम की समस्या में भी कमी आएगी।मांग में यह भी कहा गया कि इस परियोजना के पूरा होने से मानसी बाजार का सुनियोजित विकास होगा, व्यापार को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।साथ ही बाजार का स्वरूप भी अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनेगा।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने सरकार से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना का तकनीकी सर्वे कराकर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए,ताकि मानसी बाजार को जलजमाव और यातायात जाम जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके।स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी इस मांग से बड़ी उम्मीदें हैं कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।
खगड़िया
"मानसी बाजार की दशा बदलने की बड़ी पहल: जलजमाव और जाम की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधानसभा में गूंजी मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम व मल्टी लेवल
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया जिले के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र मानसी बाजार की वर्षों पुरानी जलजमाव और यातायात जाम की समस्या को लेकर विधानसभा में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शून्यकाल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया।उन्होंने सरकार से मांग किया कि मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा मल्टी लेवल मार्केट का निर्माण कराया जाए,ताक


पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।