खगड़िया(श्रवण आकाश)।

जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया स्थित आलम बाजार चौक से जहां दो जिंदा कारतूस के साथ बिठला गांव निवासी करण कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार किया है,वहीं इसी चौक से नया गांव शिरोमणी टोला के दुर्गेश कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किए जाने की सूचना है।मड़ैया ओपी ओपी प्रभारी विजय सहनी ने बताया कि,गश्ती के दौरान शक के आधार पर जब करण कुमार गोस्वामी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज तो दिया गया,लेकिन पुलिस इस बात की तस्दीक में लगी है कि, उसके पास जिंदा कारतूस आखिर कहां से आया और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।करण कुमार गोस्वामी के अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।नशे की हालत में गिरफ्तार किए गए नया गांव शिरोमणी टोला के दुर्गेश कुमार के विषय में मड़ैया ओपी अध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि,वह शराब पीकर उत्पात मचा रहा था।स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे दबोचा गया।