खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक शराबी तथा लगभग बारह वर्षों से फरारी जीवन जी रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार बेलदौर नगर पंचायत के भगवती स्थान के समीप झटकन राम का करीब 30 वर्षीय पुत्र अरविंद राम बीती रात शराब पीकर उत्पात मचा रहा था।थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि, ग्रामीणों की सूचना पर नशे की हालत में गाली गलौज एवं उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।ब्रेथ एनलाइजर से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानेदार के मुताबिक सकरोहर गांव की पूर्व वार्ड सदस्य को भी 2008 के एक मामले में वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।वज्र टीम के सहयोग से गिरफ्तार की गई सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य रुदल सदा की लगभग 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक प्रक्रिया अपनाते हुए न्यायिक हिरासत खगड़िया भेज दिया गया।अनीता देवी 2008में वार्ड सदस्य थी।