इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में ठेले की ठोकर खाकर बाइक समेत पोखर में गिरे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया है।घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंसारी गर्ल्स हाई स्कूल जमालपुर गोगरी के पास स्थित रानी पोखर में डूबने से हुई है।
गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शेखावत ने बताया कि राटन निवासी मोहम्मद शकी अख्तर बाइक पर सवार होकर अपने घर से जमालपुर की ओर जा रहा थे।अभी वह रानी पोखर के समीप पहुंचे ही थे कि ठेले से ठोकर खाकर बाइक समेत पोखर में जा गिरे।आस-पास के लोगों ने उन्हें जब तक बचाने की कोशिश की,तब तक उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।बावजूद इसके आस-पास के लोग उन्हें लेकर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचे।लेकिन चिकित्सकों की टीम ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि मौके पर मौजूद परिजनों ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ मना करने लगे।इधर अंचलाधिकारी रंजन कुमार ने इस मामले में कहा कि फिलहाल उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।यदि इस तरह की घटना घटी है तो परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराना ही होगा,तभी सरकारी स्तर पर अग्रतर कार्यवाही की जा सकेगी।
खगड़िया
बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे अधेड़ ठेले से ठोकर खाकर बाइक समेत पोखर में गिरे,दर्दनाक मौत से पसरा मातम
इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में ठेले की ठोकर खाकर बाइक समेत पोखर में गिरे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया है।घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंसारी गर्ल्स हाई स्कूल जमालपुर गोगरी के पास स्थित रानी पोखर में डूबने से हुई है। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद प्रतिनि

गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद शेखावत ने बताया कि राटन निवासी मोहम्मद शकी अख्तर बाइक पर सवार होकर अपने घर से जमालपुर की ओर जा रहा थे।अभी वह रानी पोखर के समीप पहुंचे ही थे कि ठेले से ठोकर खाकर बाइक समेत पोखर में जा गिरे।आस-पास के लोगों ने उन्हें जब तक बचाने की कोशिश की,तब तक उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।बावजूद इसके आस-पास के लोग उन्हें लेकर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल पहुंचे।लेकिन चिकित्सकों की टीम ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।