खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव से बीते 6 माह पूर्व अपहृत हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।ओपी प्रभारी विजय सहनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि,उक्त किशोरी परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।वह मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने नानी के घर रहती थी।जहां से बीते 6 माह पूर्व उसका अपहरण कर लिया गया था।इस मामले को लेकर मड़ैया ओपी में मामला दर्ज किया गया था।काफी मशक्कत के बाद अपहृत बतायी जा रही उक्त किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।जबकि अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
मड़ैया ओपी प्रभारी विजय सहनी ने बताया कि,किशोरी के स्वजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था।मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी बरामदगी को लेकर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।उन्होंने कहा कि बरामद की गई किशोरी का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया जाएगा।न्यायालय के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
मड़ैया ओपी के एक गांव से बीते 6 माह पूर्व अपहृत हुई किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता की खोजबीन जारी
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव से बीते 6 माह पूर्व अपहृत हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।ओपी प्रभारी विजय सहनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि,उक्त किशोरी परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।वह मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने नानी के घर रहती थी।जहां से बीते 6 माह पूर्व उसक

जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव से बीते 6 माह पूर्व अपहृत हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।ओपी प्रभारी विजय सहनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि,उक्त किशोरी परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।वह मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने नानी के घर रहती थी।जहां से बीते 6 माह पूर्व उसका अपहरण कर लिया गया था।इस मामले को लेकर मड़ैया ओपी में मामला दर्ज किया गया था।काफी मशक्कत के बाद अपहृत बतायी जा रही उक्त किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।जबकि अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है।उन्होंने कहा कि बरामद की गई किशोरी का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया जाएगा।न्यायालय के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।