रेशु रंजन/खगड़िया
पति द्वारा लगायी फटकार से आहत पत्नी घर छोड़कर लापता हो गयी।बीते चार दिनों से मां के वियोग में बिलख रहा पुत्र मां की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है।लेकिन उसे मां का सुराग नहीं मिल पा रहा है।आसपास के घर सहित सभी सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन कर थक हार चुके बेटे ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है।दरअसल, पसराहा गांव निवासी राजेन्द्र सिंह क़े पुत्र कृष्ण गोपाल कुमार ने थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में कहा है कि बीते 13सितम्बर की शाम में घर में रखे पांच लीटर सरसों तेल में छिपकली गिर गयी।
यह देखकर मेरे पिता ने मां माया देवी को कड़ी फटकार लगा दी।उस समय तो मां चुप रही,लेकिन 14सितम्बर की सुबह घर त्यागकर अन्यत्र चली गयी।कृष्ण गोपाल कुमार ने बताया कि वह अपनी मां माया देवी की तलाश अपने स्तर से नाते रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर कर चुका है।थक हारकर पसराहा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया हूं।
इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच करते हुए लापता महिला की तलाश अपने स्तर से करवा रहे हैं।।
खगड़िया
महज एक छिपकली के कारण घर से बेघर हो गयी महिला,पांच दिनों से लापता मां के वियोग में बिलख रहे पुत्र ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार
रेशु रंजन/खगड़िया पति द्वारा लगायी फटकार से आहत पत्नी घर छोड़कर लापता हो गयी।बीते चार दिनों से मां के वियोग में बिलख रहा पुत्र मां की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है।लेकिन उसे मां का सुराग नहीं मिल पा रहा है।आसपास के घर सहित सभी सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन कर थक हार चुके बेटे ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी है।दरअसल, पसराहा गां



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।