खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की राह दिखा दी है।एक लीटर देसी शराब के साथ जहां बेलदौर थाना अंतर्गत माली गांव निवासी हंसराज यादव के पुत्र जामुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं पचौत गांव निवासी ज्योतिष साह को लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।हालांकि लगभग 6वर्ष पूर्व दिघौन गांव से नाबालिग लड़की को भगाकर ज्योतिष ने शादी रचा ली थी।पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को खगड़िया के न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर बेलदौर लाया।फिर 164 के बयान के लिए लड़की को खगड़िया न्यायालय भेज दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार बेलदौर गांव निवासी जिया लाल शर्मा तथा उनके पुत्र अमित शर्मा को भी एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।बेलदौर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग मामले के 4 आरोपियों को बीते रात्रि गिरफ्तार किया गया है।