खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत के नागरटोली स्थित मंठ पर चूल्हे में रखी आग की चिंगारी ने दो परिवारों के आशियाने को राख कर दिया।स्थानीय लोगों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता,तब तक घर के रखे सारे सामान जल कर खाक हो गए।दिन के लगभग 1बजे घटित घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि, घर में आग उस समय लगी, जब घर के सभी व्यस्क लोग खेत बाग करने गए थे और छोट-छोटे बच्चे खा-पीकर घर में सोए हुए थे।स्थानीय लोगों की सजगता से सभी बच्चों सहित मवेशियों को बचा लिया गया और घटना की जानकारी घर के मालिकों को दी गई।घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा‌ हाल है।बताया जा रहा है कि,इस अग्निकांड में सुरेश शर्मा,लोचन शर्मा तथा फुचन के घर में रखे अनाज,कपड़े, खाने-पीने की सामग्री सहित घर में रखे सभी समान जलकर राख हो गए।इधर, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि,घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे की राशि पीड़ितों को प्रदान कराई जाएगी।

दूसरी तरफ बहादुरपुर के थानाध्यक्ष राॅबिन कुमार ने बताया कि, घटना की सूचना तो मिली है, लेकिन पीड़ित परिवार के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है।