राजेश सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया में प्रतिवाद मार्च निकालकर न केवल पीएम व वित्त मंत्री का पुतला फूंका गया बल्कि नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केन्द्र सरकार की बखिया भी उधेड़ी गई। दरअसल,देश बचाओ अभियान के बैनर तले केन्द्रीय बजट के विरोध तथा दिल्ली की सीमा सडक पर कील गाड़ने,गड्ढा खोदने,दीवाल बनाने,पानी मुहैया बंद करने, किसानों पर लाठी-गोली चलाने,किसान नेताओं के विरुद्ध झूठा मुकदमा करने, काला कानून के रुप में तीन कृषि बिल के खिलाफ खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल चौक से प्रतिवाद मार्च निकालकर समाहरणालय के समक्ष पीएम नरेन्द्र मोदी तथा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला दहन किया गया।प्रतिवाद मार्च में सांकेतिक तौर पर झांकी के रुप में दिखाया गया कि मोदी सरकार द्वारा टोकरी में लेकर पूंजीपतियों के हाथों रेल,हवाई अड्डा,बैंक, दूरसंचार,सडक,जीवन बीमा, लालकिला,ताजमहल, यूनिवर्सिटी,कोयला,पेट्रोलियम,स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग आदि महत्वपूर्ण विभागों को औने-पौने भाव में बेच दिया गया।नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि केन्द्रीय बजट छात्र नौजवान,मजदूर किसान, आम-आवाम जन व देश विरोधी है।उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को बेचने वाली बजट व कृषि बिल रद्द करे सरकार। ========================== उन्होंने यह भी कहा कि आगामी छह फरवरी को देश का चक्का जाम किया जाएगा।देशव्यापी आह्वान पर खगडिया में भी चक्का जाम का नजारा देखने को मिलेगा। केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किरण देव यादव ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि देश बिकना नहीं दूंगा।बावजूद इसके देश का सब कुछ बेचते हुए न केवल देश को फकीर बनाना चाहते हैं बल्कि झोला उठाकर भागने को भी आमादा हैं।सभा को राकांपा के अध्यक्ष संजय सिंह,अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार,प्रलेस के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, शहीदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के जिला संयोजक आनंद राज,काष्ठ कर्मी संघ के महासचिव अनुज शर्मा,अभियान के अरविंद सिंह,मनोज यादव,अनिल शर्मा,मनोज दास,अमरजीत कुमार,बिट्टू कुमार,राहुल कुमार,मजदूर नेता सुनील कुमार आदि ने भी संबोधित किया और केन्द्र व राज्य सरकार के किसान,संविधान व देश आमजन विरोधी नीति के खिलाफ गगनभेदी नारों के साथ जमकर बरसे। ===========================