प्रवीण कुमार प्रियांशु कोविड-19 जन जागरुकता रथ को भारतीय जनता पार्टी के खगड़िया जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में रवाना किया गया है। कोविड-19 जन जागरुकता रथ के प्रभारी जिला महामंत्री जितेंद्र यादव,मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अताउल्लाह एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मवीर कुमार के माध्यम से जन जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर खगड़िया शहर में जन जागरुकता के लिए रवाना किया गया है। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री जितेंद्र यादव,रवि सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, दिलीप भगत,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वर्णकार,जिला मंत्री विजय यादव ,संजीत साह मनेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा उर्फ हीरा सिंह,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राकेश पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष बंदना कुमारी,कीड़ा प्रकोष्ठ के सुजीत सिंह चुनाव सेल के संयोजक प्रोफेसर अरविंद सिंह,रामाकांत रजक, पर्यावरण मंच के संयोजक कुंदन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज सिंह,ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मधु देवी सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ साथी उपस्थित थे।सभी ने टीकाकरण को लेकर अपनी अपनी-अपनी बातें कही और समाज में जन जागरुकता फैले,इसके लिए सोशल साइट और कन्वींस करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 'टीका युक्त खगड़िया कोरोना मुक्त खगड़िया' का नारा भी बुलंद किया गया।इधर विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि अभी भी कोराना नियमों का पालन करना चाहिए और टीकाकरण में बढ़-चढ़कर अपने आस-पास के लोगों को जागरुक कर टीका दिलवाने का काम करें।