एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया।जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बीती रात आग में जलकर दो घर स्वाहा हो गए।इस घटना में घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।घटना का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक सर्वप्रथम अरुण कुमार के घर में आग लग गयी।देखते-देखते पास का एक अन्य घर भी जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में आग लगने के कारण नगद करीब एक लाख रुपए,जेवर-जेवरात एवं घर में रखे खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य सामान जल गए।जिसके कारण पीड़ित परिवार के घर में आज चूल्हा तक नहीं जल पाया है।बताया जाता है कि पछुआ हवा बहने के कारण इन दिनों छोटी सी चिंगारी भी शोला बन जा रहा है।
आगजनी होने के बाद सुदूरवर्ती इलाके में अफरातफरी मच जाती है।बताते चलें कि एक सप्ताह के दौरान आधे दर्जन गांव में आगजनी की घटना घटित हुई है।इधर सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि अपने कर्मी को जांच करने के लिए भेज दिए हैं।जांच के बाद पीड़ित परिवार को आपदा कोष से सहायता राशि दी जाएगी।
खगड़िया
बेलदौर में दो घरों को अग्निदेव ने लिया लील, नकदी सहित लाखों का सामान स्वाहा
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बीती रात आग में जलकर दो घर स्वाहा हो गए।इस घटना में घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।घटना का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक सर्वप्रथम अरुण कुमार के घर में आग लग गयी।देखते-देखते पास का एक अन्य घर भी जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवार का कहना




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।