श्रवण आकाश/खगड़िया
जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव से एक अजब-गजब का मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार एक मनचले ने महज इसलिए गोली फायर कर दिया, क्योंकि ट्यूशन पढ़कर लौट रही युवती ने अपना मोबाइल नंबर उसे देने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक मनचले ने ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही युवती से मोबाइल नंबर मांगा।युवती द्वारा नंबर देने से इंकार करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।बावजूद इसके जब युवती अपना मोबाइल नंबर देने को राजी नहीं हुई तो मनचला घर जाकर हथियार लाया और युवती में दहशत पैदा करने के लिए गोली फायर कर दिया।किशोरी द्वारा शोर मचाए जाते ही एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने किशोरी की जान बचाया।
हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि लड़का-लड़की से जुड़े मामले को लेकर विवाद हुआ है।एक लड़का लड़की से मोबाइल नंबर मांगा और नहीं देने पर दबंगई किया है।गोलीबारी की सूचना मिली है।उसकी भी जांच की जा रही है।
थानेदार के मुताबिक,इस संदर्भ में किशोरी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।बहरहाल,घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं और मनचले को कठोर से कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं।
खगड़िया
Ajab-gajab:किशोरी ने मोबाइल नंबर देने से किया इनकार तो मनचले ने की गोलीबारी
श्रवण आकाश/खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव से एक अजब-गजब का मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार एक मनचले ने महज इसलिए गोली फायर कर दिया, क्योंकि ट्यूशन पढ़कर लौट रही युवती ने अपना मोबाइल नंबर उसे देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि एक मनचले ने ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही युवती से मोबाइल

जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत अगुवानी गांव से एक अजब-गजब का मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार एक मनचले ने महज इसलिए गोली फायर कर दिया, क्योंकि ट्यूशन पढ़कर लौट रही युवती ने अपना मोबाइल नंबर उसे देने से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक मनचले ने ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही युवती से मोबाइल नंबर मांगा।युवती द्वारा नंबर देने से इंकार करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।बावजूद इसके जब युवती अपना मोबाइल नंबर देने को राजी नहीं हुई तो मनचला घर जाकर हथियार लाया और युवती में दहशत पैदा करने के लिए गोली फायर कर दिया।किशोरी द्वारा शोर मचाए जाते ही एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने किशोरी की जान बचाया।
हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि लड़का-लड़की से जुड़े मामले को लेकर विवाद हुआ है।एक लड़का लड़की से मोबाइल नंबर मांगा और नहीं देने पर दबंगई किया है।गोलीबारी की सूचना मिली है।उसकी भी जांच की जा रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।