एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में आगामी 24 अगस्त से आयोजित होने वाले झूलनोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है।कुश्ती (दंगल)कमिटी के सदस्य सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने बताया कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस वर्ष झूलन महोत्सव के अवसर पर आगामी 24 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक भजन कीर्तन,27 अगस्त एवं 28 अगस्त की रात्रि के 09 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार के मुताबिक 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।दंगल (कुश्ती) का अखाड़े पर पूरे विधि विधान से ध्वजारोहण हो गया है। इधर,राजद के निर्वतमान जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि आज दंगल (कुश्ती) के अखाड़ा पर ध्वजारोहण पूरे विधि विधान से किया गया।श्री यादव के अनुसार अखाड़ा का नियम है कि ध्वजारोहण के बाद ही पहलवान अखाड़ा पर पहलवानी करते हैं।इसीलिए आसपास के पहलवान बलुआही ठाकुरबाड़ी के अखाड़ा पर अभ्यास करेगें, ताकि वे भी दंगल में तैयारी के साथ भाग ले सकें।झूलन महोत्सव के अवसर पर अन्तर्राज्यीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश सहित बिहार के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेगें।दंगल (कुश्ती) 24 अगस्त से 27 अगस्त तक शाम के 03 बजे से शाम के 06 बजे तक होगा।
उन्होंने कहा कि,झूलन महोत्सव के अवसर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक ठाकुर जी की आरती एवं भोग के महाप्रसाद का वितरण रात्रि के 08 बजे से होगा।24 अगस्त को लड्डू भोग का प्रसाद,25 अगस्त को बर्फी भोग का प्रसाद,26 अगस्त को खीर भोग प्रसाद, 27 अगस्त को हलवा भोग का प्रसाद एवं 28 अगस्त को तसमय भोग के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
खगड़िया
खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में सज गया अखाड़ा,24 से 28 अगस्त तक भक्ति और दंगल का संगम:रणवीर
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में आगामी 24 अगस्त से आयोजित होने वाले झूलनोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है।कुश्ती (दंगल)कमिटी के सदस्य सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने बताया कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस वर्ष झूलन महोत्सव के अवसर पर आगामी 24 अगस्


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
उन्होंने कहा कि,झूलन महोत्सव के अवसर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक ठाकुर जी की आरती एवं भोग के महाप्रसाद का वितरण रात्रि के 08 बजे से होगा।24 अगस्त को लड्डू भोग का प्रसाद,25 अगस्त को बर्फी भोग का प्रसाद,26 अगस्त को खीर भोग प्रसाद, 27 अगस्त को हलवा भोग का प्रसाद एवं 28 अगस्त को तसमय भोग के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।