खगड़िया(श्रवण आकाश)।

एक तरफ लोग जहां दीपोत्सव में मस्त हैं वहीं परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मुरादपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर लात घूंसों और लाठियों की बरसात हो रही थी।मिल रही जानकारी के अनुसार रोज की तरह जटाशंकर झा मुरादपुर गांव स्थित अपने घर के पास बैठे थे।तभी आजाद यादव अन्य चार लोगों के साथ उनके पास पहुंचे और गायब लकड़ी के मामले में उनसे पूछताछ शुरु कर दिए।जटाशंकर झा ने कहा कि, मैंने कहा न कि, लकड़ी आपका भाई लेकर गया है।इतना सुनते ही आजाद यादव आगबबूला हो गए और अन्य चार लोगों के साथ उन पर टूट पड़े।गंभीर रुप से जख्मी किए जाने के बाद आजाद यादव अपने शागिर्दों के साथ चलते बने।इधर जटाशंकर झा के परिजन उन्हें लेकर परबत्ता सीएचसी लेकर पहुंचे।चिकित्सक डॉ सुशील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।डाक्टर सुशील कुमार ने बताया कि उनके नाक पर लाठी से प्रहार किया गया है। जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इधर, परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल का कहना है कि, घायल की ओर से आवेदन मिला है।जख्मी जटाशंकर झा को सर्वप्रथम इलाज कराने को कहा गया है।मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।