खगड़िया
कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर के बीच बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने सूबे के सभी डीएम-एसपी से मौजूदा हालात पर की मंत्रणा, खगड़िया के डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने संक्रमितों की संख्या को
राजेश सिन्हा कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर के बीच संक्रमितों की बढ़ती संख्या खासे चिंता का विषय है।मौत की देहरी तक पहुंच रहे लोगों के अपने शक्ल देखने को भी लालायित हैं।बावजूद इसके सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइंस को पूरी तरह से मानने को लोग तैयार नहीं हैं।नतीजतन स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है।इसी कड़ी में आज मंगलवार अर्थात 27 अप्रैल के अपराह्न 4:00 बजे से



उन्होंने रियल टाइम के आधार पर अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को पोर्टल पर दर्शाने का भी सुझाव दिया, ताकि बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए जाने से पहले लोग स्थिति से अवगत हो सकें।शव वाहन की कमी से भी डीएम ने सीएम को अवगत कराया। *************************************************** मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्थानीय भाषा में स्थानीय आंकड़ों के साथ कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देने और माईकिंग कराने का निर्देश दिया,ताकि लोगों को पता चल सके कि उनके आस-पास में कोरोना फैल चुका है और कितने लोग संक्रमित हो चुके हैं।सरकार द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने के लिए आज की समीक्षा बैठक में प्राप्त विचारों पर विमर्श करने के लिए कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विचारोपरांत आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया जाएगा।जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा,अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। ****************************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।