खगड़िया
*3 नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर सौंपा गया महत्वपूर्ण दायित्व,जिलाध्यक्ष सुनील सिंह सहित भाजपा के अन्य वरीय सदस्यों ने दी बधाई,कहा-बखूबी निभाएंगे दायित्व।।
* प्रो.अरविन्द कुमार सिंह की रिपोर्ट खगड़िया स्थानीय समीर नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक एक सादे समारोह में 3 नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए नया दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिह ने बताया कि रहीमपुर के पैक्स अध्यक्ष सुमित कुमार सोनू को खगड़िया ग्रामीण मंडल के पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया


खगड़िया स्थानीय समीर नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक एक सादे समारोह में 3 नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए नया दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिह ने बताया कि रहीमपुर के पैक्स अध्यक्ष सुमित कुमार सोनू को खगड़िया ग्रामीण मंडल के पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया है,जबकि भदास गांव के अमरेंद्र भारती को जिला मंत्री एवं नंदू कुमार को लघु उद्योग प्रकेष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है।मौके पर उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया,जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी,भाजपा क्रीड़ा मंच के संयोजक सुजीत कुमार,जिला महामंत्री जितेंद्र यादव व रवि सिंह राजपूत,उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद कुमार साह,विधि सेल के संयोजक राजीव कुमार सिन्हा,जिला पंचायती राज के जिला संयोजक मुन्ना यादव उर्फ कृष्ण कुमार,जिला चुनाव सेल के संयोजक डॉ अरविंद कुमार सिंह,जिला किसान सेल के संयोजक हीरा सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नव मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रति आस्था व्यक्त की और कहा कि नव मनोनित सदस्य सौंपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर भाजपा की जिला इकाई को मजबूत करने का काम करेंगे। ======================================== ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता तथा जिला प्रवक्ता ने नव मनोनित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों की आस्था दिनोंदिन बढ़ रही है इधर चुनाव आयोग सेल के जिला संयोजक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अाने वाले समय में पंचायती राज चुनाव होने हैं।नतीजतन नव मनोनीत सदस्यों का दायित्व काफी बढ़ गया है।इस परिपेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के हर सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना साथ दें और अधिक से अधिक संख्या में उम्मीदवारों को विजयी बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत के संगठन को मजबूत करते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करें।इस अवसर पर मौजूद नगर अध्यक्ष रिपु चौधरी,जिला उपाध्यक्ष अश्वनि कुमार सिह आदि ने भी नव मनोनित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि विश्वास की कसौटी पर सदैव खड़े उतरना उनकी जिम्मेवारी होनी चाहिए। ===========================================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।