खगड़िया(राजकमल)।
जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित महदीपुर वासा के एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज रहने के कारण आग गई।ग्रामीणों ने बताया कि,उक्त घर की महिला अपने रसोई घर में शाम के समय संध्या आरती के समय गई थी।महिला को पता नहीं था कि,गैस सिलेंडर लीकेज है।नतीजतन अचानक आगजनी की घटना हो गई।करीब 6 बजे शाम में लगी आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया।जानकारी के मुताबिक, बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित महदीपुर वासा निवासी परमानंद सिंह की पत्नी घर के रसोई घर में शाम के समय संध्या आरती के दौरान गई थी।हालांकि शुक्र है कि,आगजनी की इस घटना में जान-माल की क्षति तो नहीं हुई,लेकिन घर में रखी सभी सामग्रियां जलकर राख हो गयी।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग पर काबू पाना जब संभव नहीं हो सका,तब घटना की जानकारी बेलदौर के प्रभारी थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार को दी गई।प्रभारी थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी दमकल कर्मी गुड्डू कुमार को दमकल लेकर घटनास्थल पर भेज दिया और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।
खगड़िया
...और होते-होते रह गया बड़ा हादसा,बाल-बाल बची जान, सिलेंडर लीकेज रहने के कारण लगी घर में आग, सभी सामान जलकर खाक
खगड़िया(राजकमल)। जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित महदीपुर वासा के एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज रहने के कारण आग गई।ग्रामीणों ने बताया कि,उक्त घर की महिला अपने रसोई घर में शाम के समय संध्या आरती के समय गई थी।महिला को पता नहीं था कि,गैस सिलेंडर लीकेज है।नतीजतन अचानक आगजनी की घटना हो गई।करीब 6 बजे शाम में लगी आग पर ग्रामीणों के सहयो



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।