एसडीएफ लाइव इंडिया
खगड़िया।स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती लगभग 70 वर्षीय गरीब वृद्ध विष्णुदेव साह को आज रविवार के दिन नगर थाना अंतर्गत बापू नगर बलुआही निवासी इंद्रजीत कुमार द्वारा पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के पहल पर ब्लड डोनेट किया गया।पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि,विष्णुदेव साह के दाहिने पैर में जख्म के कारण इंफेक्शन हो गया है।जख्म गहरा हो जाने के कारण पैर में असहनीय दर्द और जलन होती रहती है।सदर अस्पताल में भर्ती मरीज बहुत ही गरीब हैं।
लोगों से कर्ज लेकर बेगूसराय के एक डॉक्टर से मिले।लेकिन डॉक्टर साहब ने पैर काटने की बात कहते हुए कहा है कि,जांच के दौरान शरीर में ब्लड कम पाया गया है।ब्लड की व्यवस्था कर इनको चढवाइए।उसके बाद जांच कर इनका पैर काटा जायेगा।
हालांकि बीते 2मार्च को जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष के निर्देश पर सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था।सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने भी रिपोर्ट देखकर कहा कि इनका पैर काटना पड़ेगा।इनकी कुछ जांच करवाकर इनका इलाज करेगें।इनके ग्रुप का एक यूनिट ब्लड व्यवस्था करके रखिए,पैर काटने के बाद खून चढ़ाया जायेगा।
इधर,इंद्रजीत कुमार के द्वारा एक जरुरतमंद वृद्ध लाचार व्यक्ति को ब्लड डोनेट किए जाने के लिए छात्र राजद नेता रौशन कुमार और जितेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि, हमलोग हमेशा जरुरतमंद लोगों को ब्लड देने के लिए तैयार रहते हैं।जब भी हमलोगों को जानकारी होती है कि,किसी को ब्लड की जरुरत है,तब अपने छात्र साथियों के सहयोग से जरुरतमंद लोगों को ब्लड जरुर उपलब्ध करवाते हैं।
खगड़िया
...और जब इंद्रजीत ने सदर अस्पताल में भर्ती जरुरतमंद वृद्ध को ब्लड किया दान,पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर की पहल लायी रंग, वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करने के लिए डीएम को जारी करना पड़ा थ
एसडीएफ लाइव इंडिया खगड़िया।स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती लगभग 70 वर्षीय गरीब वृद्ध विष्णुदेव साह को आज रविवार के दिन नगर थाना अंतर्गत बापू नगर बलुआही निवासी इंद्रजीत कुमार द्वारा पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के पहल पर ब्लड डोनेट किया गया।पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि,विष्णुदेव साह के दाहिने पैर में जख्म के कारण इंफेक्शन हो गया है।जख्म गहरा हो जा



लोगों से कर्ज लेकर बेगूसराय के एक डॉक्टर से मिले।लेकिन डॉक्टर साहब ने पैर काटने की बात कहते हुए कहा है कि,जांच के दौरान शरीर में ब्लड कम पाया गया है।ब्लड की व्यवस्था कर इनको चढवाइए।उसके बाद जांच कर इनका पैर काटा जायेगा।
इधर,इंद्रजीत कुमार के द्वारा एक जरुरतमंद वृद्ध लाचार व्यक्ति को ब्लड डोनेट किए जाने के लिए छात्र राजद नेता रौशन कुमार और जितेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि, हमलोग हमेशा जरुरतमंद लोगों को ब्लड देने के लिए तैयार रहते हैं।जब भी हमलोगों को जानकारी होती है कि,किसी को ब्लड की जरुरत है,तब अपने छात्र साथियों के सहयोग से जरुरतमंद लोगों को ब्लड जरुर उपलब्ध करवाते हैं।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।