खगड़िया(राजकमल)।
जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर पंचायत स्थित पंचरासी गांव से सटे भगवती स्थान के स्टोर रुम में बीती रात आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी।स्टोर रुम में आग लगने की खबर मिलते ही एकत्रित हुए ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दस्ते के द्वारा आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि, असामाजिक तत्वों ने बीती रात लगभग आठ बजे भगवती स्थान के स्टोर रुम में आग लगा दिया।आग लगने से स्टोर रुम में रखे सभी समान जलकर राख हो गए।आगजनी की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया सका,तो इस मामले की सूचना बेलदौर थाना अध्यक्ष को दी गई।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने मिनी दमकल के कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा।घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल के कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता,तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों की मानें,तो भगवती स्थान की जमीन विवादित है।आगजनी की घटना को विवादित व्यक्तियों के ही द्वारा अंजाम किया गया है।बहरहाल,इस आगजनी की घटना को लेकर पंचरासी गांव के ग्रामीण आक्रोशित हैं और आगजनी की घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खगड़िया
भगवती स्थान के स्टोर रुम में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग,लाखों का सामान जलकर खाक
खगड़िया(राजकमल)। जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर पंचायत स्थित पंचरासी गांव से सटे भगवती स्थान के स्टोर रुम में बीती रात आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी।स्टोर रुम में आग लगने की खबर मिलते ही एकत्रित हुए ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दस्ते के द्वारा आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि, असामाजिक तत्वों ने बीती रात लगभग आठ बजे भगवती स



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।