रेशु रंजन/खगड़िया
खगड़िया जिले के नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत परबत्ता बाजार में जल जमाव की समस्या एक बहुत बड़ी चुनौती थी।लेकिन अब उस समस्या को दूर करने की कवायद शुरु हो गयी है।परबत्ता नगर पंचायत में 1 करोड़ 38 लाख 21 हजार की लागत से नाला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।मिली स्वीकृति के आधार पर पीडब्ल्यूडी के सरकारी गड्ढ़े से परबत्ता थाना होते हुए हॉस्पिटल गेट तक नाला का निर्माण किया जाएगा।इस संबंध में परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर पंचायत परबत्ता के परबत्ता बाजार में जलजमाव एक मुख्य समस्या थी।इसको लेकर हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिले थे और बिहार विधानसभा के पिछले सत्र में आवाज भी उठाया था।
सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने जल्द ही नाला निर्माण की बात कही थी।जिसके बाद विभाग द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई है।विधायक के मुताबिक अब जल्द ही नाला निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया के बाद हॉस्पिटल तक नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।अब जल्द ही नगर पंचायत परबत्ता का मुख्य बाजार जलजमाव की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जायेगा।इस कार्य में मैं बहुत दिन से लगा था।मेरा प्रयास रंग लाया और मैं लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास में सफल हो गया।
इधर जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार,आरएन सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,सौढ उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद सिंह, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,गौतम पोद्दार,राजेश मंडल, पवन शर्मा,निलेश पासवान,राहुल राज,शिरो मुखिया,निलेश मंडल, राजेश यादव,रवि यादव,राहुल मुखिया,जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह,दयानंद दास,कल्लू सिंह आदि ने नाला निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक को धन्यवाद दिया है और कहा है कि परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के प्रयास से परबत्ता विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं का निवारण होता जा रहा है।इसके लिए परबत्ता विधायक की जितनी भी प्रशंसा की जाय,कम ही होगी।
खगड़िया
1करोड़ 38लाख की लागत से परबत्ता में नाला निर्माण की मिली स्वीकृति,परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने सीएम को दिया धन्यवाद, कहा-परबत्ता विस में नहीं रहेगी कोई समस्या
रेशु रंजन/खगड़िया खगड़िया जिले के नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत परबत्ता बाजार में जल जमाव की समस्या एक बहुत बड़ी चुनौती थी।लेकिन अब उस समस्या को दूर करने की कवायद शुरु हो गयी है।परबत्ता नगर पंचायत में 1 करोड़ 38 लाख 21 हजार की लागत से नाला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।मिली स्वीकृति के आधार पर पीडब्ल्यूडी के सरकारी गड्ढ़े से परबत्ता थाना होते हुए हॉस्पिटल गेट त
READERSHIP12.2kVIEWS



सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने जल्द ही नाला निर्माण की बात कही थी।जिसके बाद विभाग द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई है।विधायक के मुताबिक अब जल्द ही नाला निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया के बाद हॉस्पिटल तक नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।अब जल्द ही नगर पंचायत परबत्ता का मुख्य बाजार जलजमाव की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जायेगा।इस कार्य में मैं बहुत दिन से लगा था।मेरा प्रयास रंग लाया और मैं लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास में सफल हो गया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।