श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत महेशखूंट-अगुवानी पथ पर श्रीरामपुर ठुठी गांव स्थित शिवाला के समीप एक दुकानदार को न केवल हथियार के बल पर रोक लिया गया,बल्कि गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनके पास से नगदी और मोबाइल छीन लिए गए।शुक्रवार की देर शाम घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,परबत्ता बाजार के कपड़ा व्यवसायी डुमरिया बुजुर्ग निवासी चंदन कुमार बीते 6 जनवरी की देर संध्या परबत्ता बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद कर साइकिल से डुमरिया बुजुर्ग स्थित अपने घर जा रहे थे।
अभी वह श्रीरामपुर ठुठी शिवाला के पास पहुंचे ही थे कि,पूर्व से घात लगाए बैठे श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव के छोटू कुमार ने दो अन्य युवकों के सहयोग से हथियार के बल पर उनका साइकिल रोक लिया और मारपीट करते हुए दुकान की बिक्री के 15 हजार रुपए सहित ओपो कंपनी का एक मोबाइल भी लूट लिया।
इतना ही नहीं,छोटू कुमार ने कहा कि,हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे।इस संदर्भ में परबत्ता थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद लूटपाट करने वाले तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव की तरफ चले गए।पीड़ित दुकानदार ने यह भी कहा है कि,सभी आरोपी मनबढ़ू प्रवृति के हैं।उन लोगों के विरुद्ध थाने में कई मामले दर्ज हैं।घटना के बाद से डरे-सहमे दुकानदार का कहना है कि,वह रोज परबत्ता बाजार से घर जाया-आया करता हैं।
इसलिए आशंका है वह लोग उनके साथ किसी दिन इससे भी बड़ी कोई बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।बहरहाल,पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
खगड़िया
हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार दुकानदार को रोककर की छिनतई,पड़ताल में जुटी पुलिस
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत महेशखूंट-अगुवानी पथ पर श्रीरामपुर ठुठी गांव स्थित शिवाला के समीप एक दुकानदार को न केवल हथियार के बल पर रोक लिया गया,बल्कि गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनके पास से नगदी और मोबाइल छीन लिए गए।शुक्रवार की देर शाम घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,परबत्ता बाजार के कपड़ा व्यवसायी डुमरिया बुजुर्

खगड़िया।जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत महेशखूंट-अगुवानी पथ पर श्रीरामपुर ठुठी गांव स्थित शिवाला के समीप एक दुकानदार को न केवल हथियार के बल पर रोक लिया गया,बल्कि गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उनके पास से नगदी और मोबाइल छीन लिए गए।शुक्रवार की देर शाम घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,परबत्ता बाजार के कपड़ा व्यवसायी डुमरिया बुजुर्ग निवासी चंदन कुमार बीते 6 जनवरी की देर संध्या परबत्ता बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद कर साइकिल से डुमरिया बुजुर्ग स्थित अपने घर जा रहे थे।
अभी वह श्रीरामपुर ठुठी शिवाला के पास पहुंचे ही थे कि,पूर्व से घात लगाए बैठे श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव के छोटू कुमार ने दो अन्य युवकों के सहयोग से हथियार के बल पर उनका साइकिल रोक लिया और मारपीट करते हुए दुकान की बिक्री के 15 हजार रुपए सहित ओपो कंपनी का एक मोबाइल भी लूट लिया।
इसलिए आशंका है वह लोग उनके साथ किसी दिन इससे भी बड़ी कोई बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।बहरहाल,पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।