कोरोना प्रोटोकॉल के नियमानुसार लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शुम्भा में आयोजित हुई प्रायोगिक परीक्षा
खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत स्थित लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमानुसार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा ली गई।शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने के संदर्भ में लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद ने बताया कि,परीक्षा के पहले
जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शुम्भा पंचायत स्थित लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमानुसार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा ली गई।शांतिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने के संदर्भ में लक्ष्मी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद ने बताया कि,परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में परीक्षा ली गई है।प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी विषय की प्रायोगिक परीक्षा ली
गई।वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा ली गई।उन्होंने बताया कि,वरीय शिक्षिका सविता कुमारी की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा ली गई।सहयोगी के रुप में शम्भू प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार,शुभम कुमार, अमित कुमार,अमरजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।