एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया
नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड 38 में सरकारी सड़क और “धोबिया खड्डा” पोखर पर अतिक्रमण का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
यह सड़क पहले संसारपुर को हरदा चौक बाजार से जोड़ती थी, लेकिन अब सड़क पर मिट्टी, गड्ढा और अवरोध डालकर रास्ता लगभग बंद हो गया है।
स्थिति इतनी खराब है कि जहां पहले चारपहिया वाहन चलते थे, अब वहां साइकिल निकालना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के दक्षिण में स्थित “धोबिया खड्डा” पोखर, लगभग 4–5 बीघा में फैला, अतिक्रमण की चपेट में है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने इसे निजी उपयोग में ले लिया है। दीपक कुमार ने जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में तीन बार आवेदन दिया—19 दिसंबर 2025 (आवेदन संख्या 57), 02 जनवरी 2026 (आवेदन संख्या 19) और 30 जनवरी 2026 (आवेदन संख्या JSD/DHQ/DM-83)।
इसके अलावा, 19 दिसंबर 2025 को नगर सभापति को भी आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अंततः उन्होंने मामला सीधे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक पोर्टल और ईमेल के माध्यम से भेजा।
आवेदन में कहा गया कि सरकारी सड़क अतिक्रमण मुक्त कराई जाए, “धोबिया खड्डा” पोखर से कब्जा हटाया जाए, राजस्व अभिलेख और नक्शा जांचे जाएं, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।
स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा और क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।
खगड़िया
खगड़िया में सरकारी जमीन पर कब्जे का बड़ा खुलासा: सड़क बंद, 5 बीघा पोखर पर अतिक्रमण, तीन बार जनता दरबार में फरियाद बेअसर—अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो, खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड 38 में सरकारी सड़क और “धोबिया खड्डा” पोखर पर अतिक्रमण का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को आवेदन भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। यह सड़क पहले संसारपुर को हरदा चौक बाजार से जोड़ती थी, लेकिन अब सड़क पर मिट्टी, गड्ढा और अवरोध डा



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।