नैयर आलम/खगड़िया
भारी बारिश के बीच शराब पीकर बाजार में उत्पात मचा रहे शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस गिरफ्त में आए शराबी की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी विजय सिंह के रुप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित काली स्थान चौक के समीप शराबी शराब पीकर राहगीरों पर गालियों की बरसात कर रहा था।शराबी के गाली गलौज से तंग आकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना टोल फ्री नंबर 112पर कर दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टोल फ्री नंबर 112के पदाधिकारी गिरीश तिवारी को भी शराबी ने नहीं बख्शा।शराबी शराब पीकर इतना टल्ली था कि दल-बल के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी गिरीश तिवारी पर शराबी गालियों की बौछार करने लगा।
हालांकि टोल फ्री नंबर 112की पुलिस ने किसी तरह शराबी को काबू में किया और गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया।इधर बेलदौर पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।समाचार संप्रेषण तक शराबी को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया था।
खगड़िया
Bihar Breaking News :बारिश की फुहारों के बीच शराबी राहगीरों पर कर रहा था गालियों की बरसात,कर लिया गया गिरफ्तार
नैयर आलम/खगड़िया भारी बारिश के बीच शराब पीकर बाजार में उत्पात मचा रहे शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस गिरफ्त में आए शराबी की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी विजय सिंह के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित काली स्थान चौक के समीप शराबी शराब पीकर राहगीरों पर गालियों की बरसात कर रहा था।शराबी के गाली गलौज से तंग आकर राहगीरों और स्थानी

भारी बारिश के बीच शराब पीकर बाजार में उत्पात मचा रहे शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस गिरफ्त में आए शराबी की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी विजय सिंह के रुप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित काली स्थान चौक के समीप शराबी शराब पीकर राहगीरों पर गालियों की बरसात कर रहा था।शराबी के गाली गलौज से तंग आकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना टोल फ्री नंबर 112पर कर दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टोल फ्री नंबर 112के पदाधिकारी गिरीश तिवारी को भी शराबी ने नहीं बख्शा।शराबी शराब पीकर इतना टल्ली था कि दल-बल के साथ पहुंचे पुलिस पदाधिकारी गिरीश तिवारी पर शराबी गालियों की बौछार करने लगा।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।