खगड़िया
बच्चों के परवरिश को ले घर की दहलीज लांघकर पुरुषों की बराबरी कर रही महिलाओं को भाजपा ने किया सम्मानित,पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव व उनके दो दशक के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में ज
राजेश सिन्हा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव एवं दो दशक के उनके सफल नेतृत्व की वर्षगांठ पर चहुंओर हर्ष का माहौल है।अन्य जगहों की बातों को फिलवक्त दरकिनार कर अगर हम खगड़िया जिले की बात करें, तो 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की खगड़िया इकाई द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिल रही जानकारी के अनु



मिल रही जानकारी के अनुसार खगड़िया महिला मोर्चा की बेलदौर मंडल अध्यक्ष चुन्नु देवी की अध्यक्षता में बेलदौर में, चौथम पूर्वी में उर्मिला देवी की अध्यक्षता में तथा परबत्ता विधानसभा के गोगरी नगर की नगर अध्यक्ष अंजली कुमारी की अध्यक्षता में सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज जायसवाल,भाजपा नेत्री इंदिरा गुप्ता तथा मोर्चा की जिलाध्यक्ष वन्दना कुमारी ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर व टीका लगाकर सम्मानित किया।भाजपा की महिला नेत्रियों द्वारा उन महिलाओं को सम्मानित किया गया,जो महिलाएं अपने और अपने परिवार के पालन पोषण करने के लिए घर की दहलीज पार कर और समाज के ताने का परवाह किए बगैर आशा और जीविका के रुप में काम कर रही हैं।इतना ही नहीं,समाज के पुरुषों के समकक्ष कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।भाजपा की महिला नेत्रियों द्वारा इस तरह की सैकड़ों बहनों को टीका व चंदन लगाते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मान पाने वाली अधिकांश महिलाएं जीविका एवं आशा बहनें हैं।इधर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित निवर्तमान विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार ने कहा कि नए भारत के शिल्पीकार हैं हमारे प्रधानमंत्री।दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष वन्दना कुमारी ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिले के सभी मंडलो में आयोजित किया गया है।
मानसी मंडल का नेतृत्व सनम कुमारी ने किया,जबकि हरिपुर मंडल का नेतृत्व रंजन देवी द्वारा किया गया।उन्होंने कहा कि इसी तरह सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व तथा सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर कार्यक्रम किया जा रहा है।बताया गया कि यह कार्यक्रम 'सेवा और समर्पण' अभियान के तहत बीते 17 सितम्बर से चल रहा है और आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगा।बताते चलें कि जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप भगत,जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गीतांजलि,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीता देवी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सनम कुमारी ,सीमा कुमारी आदि की सभी कार्यक्रम में अतुलनीय भूमिका निभाई जा रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।