गौरव सिन्हा

 

                                     खगड़िया जिले में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखते ही बन रही है।रोज-ब-रोज प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और संगठन को विस्तारित व पल्व पुष्पित किए जाने का सिलसिला भी जारी है।इसी कड़ी में आज गोगरी पश्चिमी भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गोगरी प्रखंड पद पर मोहम्मद बली इमाम को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार चौरसिया,पंचायती राज प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मनोज कुमार निराला, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जालंधर पासवान, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक किशोर चौधरी,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर रितु झा, महादलित प्रकोष्ठ मंडल संयोजक सहदेव दास, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार चौरसिया, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनिल कुमार, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह के नाम व पदनाम की भी घोषणा की गई है।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,खगड़िया जिला प्रवक्ता नीतीश कुमार सिंह, राजेंद्र मंडल, सुखदेव मुनि, उदय कुमार मिश्र, शंभू पासवान, राजेश पंडित, अरुण पंडित, मोहम्मद बरकत अली,कैलास साह,रंजीत कुमार रंजन सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।