खगड़िया(रेशु रंजन)।
जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सोण्डीहा में एक सब्जी विक्रेता की हत्या सोमवार की देर शाम गला मरोड़कर कर दिए जाने की खबर मिल रही है। आज मंगलवार को पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बाद से मौत के शिकार हुए सब्जी विक्रेता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों को उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है।हालांकि थानाध्यक्ष अमलेश कुमार का कहना है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संदर्भ में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार,पसराहा थाना क्षेत्र स्थित सोण्डीहा गांव निवासी विष्णु देव सिंह के लगभग 45वर्षीय पुत्र प्रेम कांत सिंह सोमवार को अपने घर से कुछ ही दूर स्थित खेत गए थे।इसी दौरान कुछ लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की,बल्कि उनका गला भी मरोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी ले जाया गया।लेकिन वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनों द्वारा उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल ले ही जाया जा रहा था कि,रास्ते में उनकी मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक उसके बाद प्रेमकांत सिंह का शव घर ले आए और पूरे मामले से एसपी को अवगत करा़या गया।परिजनों की मानें,तो कुछ लोगों के साथ मृतक का पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था।
जमीनी विवाद को ही लेकर उनकी हत्या हुई है।परिजनों का कहना है कि, मृतक को महज आठ वर्षीय पुत्र मोनक राज है,जबकि दो पुत्री मान्यता कुमारी तथा रितिका कुमारी की उम्र क्रमश:पांच और चार वर्ष है।बहरहाल,घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।
खगड़िया
पसराहा में सब्जी विक्रेता की गला मरोड़कर निर्मम हत्या,परिजनों के बीच मचा है कोहराम,पड़ताल में जुटी पुलिस
खगड़िया(रेशु रंजन)। जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सोण्डीहा में एक सब्जी विक्रेता की हत्या सोमवार की देर शाम गला मरोड़कर कर दिए जाने की खबर मिल रही है। आज मंगलवार को पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बाद से मौत के शिकार हुए सब्जी विक्रेता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों को उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों के परवरिश की च

जिले के पसराहा थाना अंतर्गत सोण्डीहा में एक सब्जी विक्रेता की हत्या सोमवार की देर शाम गला मरोड़कर कर दिए जाने की खबर मिल रही है। आज मंगलवार को पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बाद से मौत के शिकार हुए सब्जी विक्रेता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों को उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है।हालांकि थानाध्यक्ष अमलेश कुमार का कहना है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संदर्भ में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार,पसराहा थाना क्षेत्र स्थित सोण्डीहा गांव निवासी विष्णु देव सिंह के लगभग 45वर्षीय पुत्र प्रेम कांत सिंह सोमवार को अपने घर से कुछ ही दूर स्थित खेत गए थे।इसी दौरान कुछ लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की,बल्कि उनका गला भी मरोड़ दिया।
जमीनी विवाद को ही लेकर उनकी हत्या हुई है।परिजनों का कहना है कि, मृतक को महज आठ वर्षीय पुत्र मोनक राज है,जबकि दो पुत्री मान्यता कुमारी तथा रितिका कुमारी की उम्र क्रमश:पांच और चार वर्ष है।बहरहाल,घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।