खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत ढ़ाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद में दबंगों ने एक युवक को न केवल जमकर पीटा,बल्कि नाक का हड्डी भी तोड़ दिया।बीते रविवार को घटित इस घटना को लेकर जख्मी युवक द्वारा बेलदौर थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।बेलदौर थाना में दिए गए आवेदन में ढाड़ी गांव निवासी स्वर्गीय रामानंद झा के 36 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन झा का कहना है कि,जमीनी विवाद को लेकर हरे कृष्ण झा,कृष्ण झा,छोटू झा तथा चंदन झा उनके घर में घुस गए और बेरहमी से मारपीट करते हुए नाक का हड्डी तक तोड़ दिया।हो रहे जानलेवा हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर जब तक दर्जनों ग्रामीण पहुंचे,तब तक सभी आरोपी फरार हो गया।मारपीट के दौरान उनके गले से सोने का भी चेन ले लिया गया।इतना ही नहीं,जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी,कि थाना में शिकायत किया,तो अंजाम बुरा होगा।इधर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने कहा कि, पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।