* नैयर आलम की रिपोर्ट खगड़िया जिले के बेलदौर मुख्यालय स्थित गांधी इंटर भवन के कला भवन में किसान जन संघर्ष मोर्चा के अंचल कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।किसान नेता शैलेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में किसान प्रकाश सिंह,उदय सिंह,आजाद सिंह,विष्णुदेव सिंह,रामचंद्र तांती,वीरेंद्र कुमार,महेश्वर शर्मा,सिकंदर सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,विजय सिंह समेत दर्जनों किसान नेताओं की मौजूदगी दिखी।बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान जन संघर्ष मोर्चा रजिस्ट्रेशन पर विचार किया जाना था।विभिन्न विरोधी दल नेताओं से मिलकर समस्याओं को रेखांकित करते हुए उसे दूर किए जाने की आवश्यक्ता पर बल दिया गया। ===================================== सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि किसान जन निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाए।राजनीतिक पार्टियां को यह संदेश दिया गया कि सरकार विरोधी दल के विधायकों से मिलकर किसानों की समस्याओं को दूर करने की जरुरत है। =====================================