खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय परबत्ता परिसर में एआईएसएफ़ के अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की शुरुआत दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा रहीमपुर मोड़ से आयोजन स्थल तक क्रांतिकारी नारों के साथ भव्य जुलूस निकालकर की गई।
जिसका नेतृत्व राज्य अध्यक्ष आमीन हामजा एवं खगड़िया जिला संगठन प्रभारी किशोर कुमार ने किया।इसके पश्चात खुले अधिवेशन की शुरुआत के पहले राज्य अध्यक्ष आमीन हमजा ने फीता काटकर मंच का उद्घाटन एवं झंडोत्तोलन किया।झंडोत्तोलन जिला उपाध्यक्ष सबीना खातून द्वारा किया गया।अध्यक्षता बिट्टू मिश्रा ने की एवं गायक सनी ने स्वागत गान से मंच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया।मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बिहार राज्य अध्यक्ष आमीन हमजा ने अपने संबोधन में परबत्ता के अंचल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी साथियों को बधाई दी और नई शिक्षा नीति की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि,अमीर घरानों को सुविधा देने के लिए सरकार नई शिक्षा नीति 2020 ला रही है।ग्रांट कमीशन के द्वारा सरकारी विद्यालयों को फंड दिया जाता था।अब उसे खत्म कर विदेशी कंपनियों द्वारा देश में 100 से अधिक विश्वविद्यालय को खोला जा रहा है।जिसमें अमीर घराने के बच्चे तो पढ़ेंगे,लेकिन महंगी फीस होने के कारण गरीब घराने के बच्चे उच्च शिक्षा पाने से वंचित रह जाएंगे।उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ परबत्ता के छात्रों से गोलबंद होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
मौजूद संगठन के खगड़िया जिला प्रभारी किशोर कुमार ने सफल परबत्ता अंचल सम्मेलन के लिए अंचल के छात्रों को बधाई दी।इधर, खगड़िया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के जिला परिषद जयप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि,यह छात्र संगठन भारत का सबसे पुराना और पहला छात्र संगठन है,जिसने अंग्रेजों से भी मुकाबला किया था।उन्होंने छात्रों को जागरुक होकर पढ़ने और लड़ने का संदेश दिया।मौजूद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के अंचल मंत्री कैलाश पासवान,किशोर कुमार आदि ने भी संगठन के हित में अपना वक्तव्य रखा और इस आयोजन में नवोदित गायक सनी यादव ने क्रांतिकारी नारों व बेहतरीन देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
वहीं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन परबत्ता अंचल के अंचल सम्मेलन के बाद आंतरिक सांगठनिक बैठक में संगठनिक और राजनैतिक प्रतिवेदन पर जमकर बहस हुआ।जिसमें जिला सह-सचिव प्रशांत सुमन एवं जिला उपाध्यक्ष सबीना खातून के प्रवेक्षण में नए नेतृत्वकर्ता का चयन करते हुए परबत्ता अंचल की 17 सदस्यीय अंचल कमिटी का गठन किया गया।जिले के नेतृत्वकर्ता ने परबत्ता अंचल में नए नेतृत्वकर्ता को नामित किया और परबत्ता अंचल के सचिव ऋषि कुमार, सह सचिव चांदनी आर्या व नीतीश कुमार,अंचल अध्यक्ष बिट्टु मिश्रा,उपाध्यक्ष राहुल यादव व रीतेश कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार मनोनित कर नई जिम्मेदारी सौंपी।इसके पश्चात मौजूद अन्य क्रान्तिकारी सदस्यों ने माल्यार्पण कर उत्साह बढ़ाया।
मौके पर एआईएसएफ के सक्रिय सदस्य फुटुश कुमार,अंकित कुमार,गुड़िया खातून,सकीना खातून,नितिश कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
खगड़िया
एआईएसएफ के अंचल सम्मेलन का आयोजन कर सौंपी गई कई सदस्यों को नई जिम्मेदारी,जागरुक होकर 'खुलकर पढ़ें और खुलकर लड़ें'का दिया गया संदेश
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय परबत्ता परिसर में एआईएसएफ़ के अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की शुरुआत दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा रहीमपुर मोड़ से आयोजन स्थल तक क्रांतिकारी नारों के साथ भव्य जुलूस निकालकर की गई। जिसका नेतृत्व राज्य अध्यक्ष आमीन हामजा एवं खगड़िया जिला संगठन प्रभारी किशोर कुमार ने किया।इसके पश्चात खु


जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय परबत्ता परिसर में एआईएसएफ़ के अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की शुरुआत दर्जनों छात्र-छात्राओं द्वारा रहीमपुर मोड़ से आयोजन स्थल तक क्रांतिकारी नारों के साथ भव्य जुलूस निकालकर की गई।
मौके पर एआईएसएफ के सक्रिय सदस्य फुटुश कुमार,अंकित कुमार,गुड़िया खातून,सकीना खातून,नितिश कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।