आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में फिर चला अभियान,विभिन्न आरोप में 15 लोग धराया
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो खगड़िया।खगड़िया जंक्शन सहित आस-पास के क्षेत्रों में आरपीएफ द्वारा लगातार अभियान चलाकर विभिन्न तरह के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज एक बार फिर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद तथा प्रधान आरक्षी पंकज कुमार द्वारा अभियान चलाकर
खगड़िया।खगड़िया जंक्शन सहित आस-पास के क्षेत्रों में आरपीएफ द्वारा लगातार अभियान चलाकर विभिन्न तरह के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज एक बार फिर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद तथा प्रधान आरक्षी पंकज कुमार द्वारा अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत चलाकर खगड़िया स्टेशन पर गाड़ियों की चेकिंग की गई।गिरफ्तार किए गए कुल 15 व्यक्तियों में से12 पुरुषों को महिला बोगी में अनाधिकृत रुप से यात्रा करते हुए पकड़े गया,जबकि एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर अनाधिकृत रूप से घूमते हुए पकड़े गए।
इधर दो व्यक्तियों को खगड़िया सर्कुलेटिंग एरिया में ई-रिक्शा पार्क करने के जुर्म में पकड़े गया।सभी 15 गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर खगड़िया के रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।बहरहाल, आरपीएफ द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।